Showing posts with label Study material. Show all posts
Showing posts with label Study material. Show all posts

Friday, 23 March 2018

LT GRADE EXAMINATION 2018 // LT GRADE EXAM - BOOK FOR ALL SUBJECT// BOOKS FOR LT GRADE EXAM

LT GRADE EXAMINATION  2018 // LT GRADE EXAM - BOOK FOR ALL SUBJECT// BOOKS FOR LT GRADE EXAM



LT GRADE TEACHER BOOKS-
एलटी ग्रेड टीचर शिक्षक भरती परीक्षा मे 30 नम्बर का जीएस 

होगा, जो सबके लिए कामन पोर्शन है। इसमे कुल 30 प्रश्न पूछे जायेंगे।
 जिसमें इतिहास, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र

, कृषि, सामान्य विज्ञान, गणित के साथ ही समसामयिक

 महत्वपूर्ण घटनाओं से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेंगे।
 इस 
भाग के प्रश्न पीसीएस के स्तर के नही होंगे
, लेकिन अभ्यर्थी से एक सामान्य अध्ययन की मांग अवश्य करेंगे।

विद्यार्थी इस भाग की तैयारी के लिए कुछ रेफेरेंस बुक का

 इस्तेमाल करें तो बेहतर परफारमेंस कर सकते हैं,

 याद रहे कि प्रश्न गलत होने पर एक तिहाई अंक गलत उत्तर के

 लिए काट लिये जायेंगे।

इसके लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित किताबों का अध्ययन कर सकते हैं।

1.       लूसेंट सामान्य ज्ञान
अमेजन से खरीदने के लिए क्लिक करें- http://amzn.to/2DIsp5B


2.       कोई भी मासिक पत्रिका का मुख्य राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रिय घटनाए, पुस्तकें, सम्मेलन, खेलकूद, जनसंख्या, आदि को नोट्स अवश्य बनाएं।
3.        पिछले एक वर्ष मे हुई सभी परीक्षाओं मे पूछे गये प्रश्नों को अवश्य देखें। इसके लिए किसी भी मासिक पत्रिका या वेबसाईट या उचित यूट्यूब चैनल की सहायता लें।
BOOKS FOR VARIOUS SUBJECT FOR LT GRADE EXAM –
LT GRAE EXAM – HINDI BOOK
BOOK 1- घटनाचक्र हिन्दी ( टीजीटी पीजीटी के 19 प्रश्न पत्र) वर्ष 2000 से अब तक हुई सभी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र और हल
बुक लिंक- http://amzn.to/2G1Om1C


BOOK 2-  हिन्दी- शब्द – अर्थ –प्रयोग (हरदेव बाहरी)
बुक लिंक- http://amzn.to/2HUkzIn


LT GRAE EXAM – ENGLISH BOOK-

घटनाचक्र GHATNA CHAKRA TGT/PGT ENGLISH

(हल प्रश्न पत्र)

1-      http://amzn.to/2Ge2JTA


2-      यूपी टीजीटी इंग्लिस एक्जाम गाईड- बुक लिंक- http://amzn.to/2GOQfzL


LT GRAE EXAM – गणित
1.   UPTGT MATHMATICS- ( PRACTICE SETS AND PAPERS)


3-   UP TGT MATHMATICS EXAM GUIDE



LT GRADE EXAM BOOK- SCIENCE विज्ञान
1-   TGT GUIDE LINK- http://amzn.to/2u9kIWw


LT GRADE EXAM BOOK- SOCIAL SCIENCE सामाजिक विज्ञान
नाम- उपकार पब्लिकेशन टीजीटी गाईड
बुक लिंक- http://amzn.to/2IGbYKP



LT GRADE EXAM BOOK- COMPUTER SCIENCE
BOOK NAME- UPKAR TGT GUIDE



LT GRADE EXAM BOOK- BIOLOGY जीव विज्ञान



LT GRADE EXAM BOOK- SANSKRIT टीजीटी भर्ती परीक्षा संस्कृत उपकार प्रकाशन


विद्या प्रकाशन साल्वड पेपर 15 वर्ष-
बुक लिंक- http://amzn.to/2FXDO7r


LT GRADE EXAM BOOK शारीरिक शिक्षा
उत्तर प्रदेश टीजीटी के लिए मार्केट मे कोई स्तरीय पुस्तक उपलब्ध नही है, लेकिन अभ्यर्थी अगर चाहे तो डीएसएसएसबी की बुक से अपनी सफलता निश्चित कर सकते हैं।
DSSSB PHYSICAL EDUCATION TGT GUIDE


विशेष नोट-
हमारी टीम इस बात का हमेशा ख्याल रखती है कि आपको मार्केट मे उपलब्ध सर्वोत्तम पुस्तकें ही रेकमेंड की जायें, तथापि विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे अपने विवेक से सर्वोत्तम का चुनाव सुनिश्चित करें।

अगर आपके पास प्रश्न है तो कमेंट करें , आपको जवाब मिलेगा।




Sunday, 5 November 2017

हिन्दी व्याकरण-वाच्य और वाच्य के भेद


                                               

                           हिन्दी व्याकरण

वाच्य और वाच्य के भेद-
वाच्य-

परिभाषा-
वाच्य क्रिया का वह रूप है जिससे यह ज्ञात होता है कि वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।
दूसरे शब्दों में-
 वाच्य क्रिया के उस रूपांतर को कहते हैं, जिसमें कर्ता, कर्म और भाव के अनुसार क्रिया के परिवर्तन ज्ञात होते हैं।
जैसे- विकास पुस्तक पढ़ता है।
पुस्तक पढ़ी जाती है।
मोहन से चला नहीं जाता है।
कर्ता प्रमुख वाक्य-
Ø  रवि विद्यालय जाता है।
Ø गरिमा पत्र लिखती है।
Ø वह जोर से हंसता है।
Ø चलो,चलें
कर्म प्रमुख वाक्य-
Ø राम के द्वारा पत्र लिखा जाता है.
Ø सीता के द्वारा भोजन पकाया जाता है.
भावप्रमुख वाक्य-
बच्चों से दौड़ा नहीं जाता है।
पंक्षियों से उड़ा नहीं जाता है।

वाच्य के भेद-
वाच्य तीन प्रकार के होते हैं।
1.    कर्तृवाच्य
2.    कर्मवाच्य
3.    भाववाच्य
1.    कर्तृवाच्य (Active Voice)-

जिस वाक्य में वाच्य बिन्दु कर्ता है, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

या दूसरे शब्दों में- जिस वाक्य में क्रिया कर्ता के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।
जैसे- राम पत्र लिखता है।
गीता भोजन बनाती है।
उपर के वाक्यों में क्रियांए लिखता और बनाती  कर्ता राम और गीता के अनुसार हैं। अतह ये वाक्य कर्तृवाच्य हैं।
कर्मवाच्य (Passive Voice)-  अगर वाक्य में क्रिया कर्म के अनुसार है तो वहां कर्मवाच्य होता है।
जैसे- भोजन बनाया जाता है।
रामायण पढ़ी जाती है।
ऊपर के दोनों वाक्यों में भोजन और रामायण कर्म है जिनके अनुसार क्रियाएं है। अतह ये दोनों वाक्य कर्मवाच्य के उदाहरण हैं।
भाववाच्य (IMPORSONAL VOICE)- क्रिया के जिस रूप से वाक्य का उद्देश्य केवल भाव (क्रिया का अर्थ) ही जाना जाये वहां भाव वाच्य होता है।
दूसरे शब्दों मे-
जिस वाक्य में क्रिया कर्ता और कर्म को छोड़कर भाव के अनुसार हो, उसे भाववाच्य कहते हैं।
जैसे- उससे चला नहीं जाता है।
उससे सोया नहीं जाता है।
राम से लिखा नहीं जाता है।
वाच्य परिवर्तन-
1.   कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य मे-
Ø कर्ता के बाद- ‘से के द्वारा या द्वारा जोड़ना चाहिए।
Ø क्रियापद में या प्रत्यय जोड़कर जा धातु को कर्म के लिंग तथा वचन के अनुसार प्रयोग करना चाहिए।
Ø कर्म के साथ लगी विभक्ति( कारक –चिन्ह) हटा देनीं चाहिए।
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
रानीं चिठ्ठी पढ़ती है।
रानीं के द्वारा चिठ्ठी पढ़ी जाती है।
सीता फूल तोड़ती है।
सीता द्वारा फूल तोड़े जाते हैं।

सिपाही नें चोर को पकड़ा।
सिपाही द्वारा चोर पकड़ा जाता है।

कर्तृवाच्य से भाववाच्य में-
Ø भाववाच्य केवल अकर्मक क्रियाओं द्वारा बनाए जाते हैं।
Ø कर्ता के बाद से , द्वारा, के द्वारा परसर्ग जोड़े जाते हैं।
Ø जा धातु के क्रिया के रूपों को क्रिया के काल के अनुसार जोड़ा जाता है।
कर्तृवाच्य
भाववाच्य
मैं नहीं सोता।
मुझसे सोया नहीं जाता।
पंक्षी नहीं उड़ते हैं।
पंक्षियों से उड़ा नही जाता है।
बच्चे दोड़ नहीं पाते हैं।
बच्चों से दौड़ा नहीं जाता है।




Study with Gyanprakash