Saturday, 4 November 2017

हिन्दी व्याकरण- विशेषण और विशेषण के भेद

विशेषण

परिभाषा-

जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता का बोध हो, उसे विशेषण कहते हैं।, विशेषण से जुड़ी दो बातें मुख्य हैं-
·        विशेष्य
·        प्रविशेषण
उदाहरण- गौरी सुन्दर लड़की है।
इसमें गौरी विशेष्य है क्योंकि इस शब्द में गौरी की विशेषता बताई जा रही है। 

प्रविशेषण उस विशेष शब्द को कहते हैं जो  विशेषण की भी विशेषता बताता है।

जैसे- जान्हवी बहुत सुन्दर लड़की है।
इस शब्द में जान्हवी संज्ञा है, जिसमें विशेषण लगा है सुन्दर का, जबकी सुन्दर शब्द की भी विशेषता यहां व्यक्त की जा रही है बहुत शब्द से। यहां बहुत प्रविशेषण है।

विशेषण के भेद-

विशेषण के मुख्य रूप से चार भेद होते हैं।

1.     गुणवाचक विशेषण
2.     परिमाणवाचक विशेंषण
3.     सर्वनामिक विशेषण और
4.     संख्यावाचक विशेषण

गुणवाचक विशेषण-

जिस शब्द से किसी संज्ञा या सर्वनाम का गुण-दोष, रूप-रंग, आकार-प्रकार, सम्बन्ध, दशा आदि का पता चले, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं।

उदाहरण- वे विद्वान व्यक्ति हैं।
उर्मिला उग्र स्वभाव की लड़की है।
वह मोटा आदमी कल फिर मुझे मिला।
सुदामा गरीब थे, जबकि कृष्ण त्रिपुरारी।

परिमाणवाचक विशेषण- वह शब्द जिससे संज्ञा के परिमाण का बोध हो, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

उदाहरण- राम को जीवन भर संघर्ष करना पड़ा।

मुझे थोड़ी सी काफी दे दो।

यह भैंस बहुत दूध देती है।

परिमाणवाचक विशेषण में भी दो प्रकार के विशेषण मानें जाते हैं। निश्चित 

परिमाणवाचक तथा अनिश्चित परिमाणवाचक

सार्वनामिक विशेषण- पुरूषवाचक या निजवाचक सर्वनामों को छोड़कर अन्य सर्वनाम जब किसी संज्ञा की विशेषता बताए तो उन्हे सर्वनामिक विशेषण कहते हैं।

जैसे- यह आदमी विश्वासी है।
ये लड़के कहां जा रहे हैं?
ऐसा आदमीं तो देखा नहीं..
उपर्युक्त में यह, ये, ऐसा आदि सर्वनाम आदमी, लड़के और आदमीं की विशेषता बता रहे हैं। इसलिए इसे सार्वनामिक विशेषण कहा जा सकता है।

संख्यावाचक विशेषण- जिस विशेषण से संज्ञा की संख्या का बोध हो उसे संख्यावाचक विशेषण कहा जाता है।

जैसे – यहां पर तीन पुरुष और पांच बच्चे मौजूद हैं।
तीसरी किताब कहां है?
यहां हर आदमी इमानदार है।

संख्यावाचक विशेषण के पांच भेद होते है- गणनावाचक, क्रमवाचक, आवृत्तिवाचक, समुदायवाचक और प्रत्येकबोधक।
गणनावाचक- दो आदमी जा रहे हैं।
दो किलो शक्कर मिली है।
क्रमवाचक- तीसरा बच्चा सबसे अधिक फुर्तिला है।
आवृत्तिवाचक- दूना, तिगुना, चौगुना आदि
समुदायवाचक- दोनों , तीनों, आठो आदि।

प्रत्येकबोधक- जो संख्या एक का बोध कराए, यथा-प्रत्येक, हरेक, एक-एक 

Thursday, 2 November 2017

CURRENT AFFAIRS 3 NOVEMBER 2017


Current Affairs 3 November 2017\

1.  मंत्रिमंडल नें सीमा शुल्क मामलों मे सहयोग पर भारत और आर्मेनियां की सरकार के बीच करार को दी मंजूरी।

2.  The Directorate General of Civil Aviation (DGCA) is the Indian governmental regulatory body for civil aviation under the Ministry of Civil Aviation. This directorate investigates aviation accidents and incidents. It is headquartered along Sri Aurobindo Marg, opposite Safdarjung Airport, in New Delhi.
डीजीसीए नें ड्रोन इस्तेमाल के लिए नियमों का मसौदा जारी कर दिया है। उन्होनें माना कि नागरिक सेवाओं के लिए उपयोग होनें वाले ड्रोन के लिए विशिष्ट पहचान संख्या की जरूरत होगी। ।


3.     यूपीआई- upi- unified payment interface, Reserve Bank of India के द्वारा मिल रहे प्रोत्साहन के बाद लगभग 100 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज कर ली।

4.    आरबीआई के आकड़ों के मुताबिक विदेशी बाजारों में घरलू बैंको की उपस्थिति में 2016-17 में मामूली सी वृद्धि


5.    अजय बिसरिया को पाकिस्तान में देश का नया उच्चायुक्त ( हाई कमिश्नर) नियुक्त किया गया। सन 1987 बैच के आई एफ एस अधिकारी बिसरिया गौतम बंबावले का स्थान लेंगे। जिन्हें पिछले महीनें चीन में नियुक्त किया गया  है।

6.   जीइएफ नें ऊर्जा मंत्रालय के अधीन ईईएसएल के साथ 1 नवंबर को भागीदारी शुरू कर दी।




7.   FSSI  Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) is an autonomous body established under the Ministry of Health & Family Welfare, Government of India. ...FSSAI is responsible for protecting and promoting public health through the regulation and supervision of food safety.
Image result
एफएसएसआई नें खाद्य विनियामक पोर्टल का शुभारंभ किया है। जिसमें वह अपना सभी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करेगा।


8.   मंत्रिमंडल नें राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण अधिनियम 1993 में संशोधन की मंजूरी दी है।

9.   राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द नें 1 नवंबर 2017 को दिल्ली में स्वास्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से क्योर इंडिया द्वारा आयोजित पहले वैश्विक क्लब फूट सम्मेलन का उद्घाटन किया ।

Wednesday, 1 November 2017

CURRENT AFFAIRS 2 NOVEMBER 2017

Current Affairs- 2 November 2017
1.               केन्द्र सरकार नें सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक ए पी माहेश्वरी को पुलिस अनुसंधान  एवं विकास ब्युरो का महानिदेशक नियुक्त किया।
2.               भारतीय वायु सेना ( आई ए एफ) 2 नवंबर से युद्धाभ्यास- ब्लू फ्लैग -17 में लेगी हिस्सा।
--- इजराइल के साथ,
-------- इजराइल के उवादा वायुसैनिक अड्डे में 2 से 16 नवंबर तक चलेगा युद्धाभ्यास
3.               रक्षामंत्रालय नें सेना के लिए हेलीकाप्टर खरीद सौदे को मंजूरी दी।
कुल लागत- 21,738 करोड़,
16 हेलीकाप्टर तैयार हालत में खरीदे जायेंगे।
4.               आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में 31 अक्टूबर को शुरू हुई राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भारत की हिना सिद्धू नें 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता ।
5.               उच्चतम न्यायालय ने दुर्घटना दावे के निर्धारण के मापदंड तय किये।
6.               एक अरब डालर की लागत से चीन बनायेगा डीएनए श्रृंखला का प्लेटफार्म
7.               31 अक्टूबर 2017 को एचडीएफसी बैंक नें नौ स्मार्टअप क्षेत्र खोले।
8.               सितंबर 2017 में साल दर साल (y-o-y) के आधार पर उद्योगो को दिया जाने वाला क्रेडिट 0.4 फीसदी की दर से घट गया है।
9.               एथलीटों की जरूरतों को पूरा करनें में खेल विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए  खेल मंत्रालय नें पांच संस्थानों में खेल विज्ञान केंद्र और खेल औषधि  विभाग कीस्थापना करेगा।
10.         राष्ट्रीय एकता दिवस- 31 अक्टूबर


CURRENT AFFAIRS 2 NOVEMBER 2017

Current Affairs- 2 November 2017
1.               केन्द्र सरकार नें सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक ए पी माहेश्वरी को पुलिस अनुसंधान  एवं विकास ब्युरो का महानिदेशक नियुक्त किया।
2.               भारतीय वायु सेना ( आई ए एफ) 2 नवंबर से युद्धाभ्यास- ब्लू फ्लैग -17 में लेगी हिस्सा।
--- इजराइल के साथ,
-------- इजराइल के उवादा वायुसैनिक अड्डे में 2 से 16 नवंबर तक चलेगा युद्धाभ्यास
3.               रक्षामंत्रालय नें सेना के लिए हेलीकाप्टर खरीद सौदे को मंजूरी दी।
कुल लागत- 21,738 करोड़,
16 हेलीकाप्टर तैयार हालत में खरीदे जायेंगे।
4.               आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में 31 अक्टूबर को शुरू हुई राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भारत की हिना सिद्धू नें 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता ।
5.               उच्चतम न्यायालय ने दुर्घटना दावे के निर्धारण के मापदंड तय किये।
6.               एक अरब डालर की लागत से चीन बनायेगा डीएनए श्रृंखला का प्लेटफार्म
7.               31 अक्टूबर 2017 को एचडीएफसी बैंक नें नौ स्मार्टअप क्षेत्र खोले।
8.               सितंबर 2017 में साल दर साल (y-o-y) के आधार पर उद्योगो को दिया जाने वाला क्रेडिट 0.4 फीसदी की दर से घट गया है।
9.               एथलीटों की जरूरतों को पूरा करनें में खेल विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए  खेल मंत्रालय नें पांच संस्थानों में खेल विज्ञान केंद्र और खेल औषधि  विभाग कीस्थापना करेगा।
10.         राष्ट्रीय एकता दिवस- 31 अक्टूबर


UP PSC REVIEW OFFICER ASSISTANT REVIEW OFFICER - FULL SYLLABUS

www.youtube.com/studywithgyanprakash

समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी
पाठ्यक्रम एवं रणनीति
1.    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सहायक समीक्षा अधिकारी . समीक्षा अधिकारी के भरती के लिए प्री और मेन्स परीक्षा का आयोजन  करता है।
2.    प्रारम्भिक परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होते हैं-
हिन्दी- 60 अंक
सामान्य अध्ययन – 140 अंक
कुल 200 अंक
3.    मुख्य परीक्षा मे तीन प्रश्नपत्र होते हैं-
·       प्रथम प्रश्नपत्र- सामान्य अध्ययन – 120 प्रश्न- 120 अंक – 2घंटे
·       दृवितीय प्रश्नपत्र-
·       हिन्दी – भाग1- लिखित- 100 प्रश्न -100 अंक- ढाई घंटे
·       हिन्दी भाग 2- बहुविकल्पीय- सामान्य शब्द परीक्षण- 60 प्रश्न- 60 अंक- आधा घंटा
·       पेपर तीन-
·        हिन्दी निबंध- 120 अंक- 3 निबंध- 3 घंटे
·       कुल पूर्णांक- 400
www.youtube.com/studywithgyanprakash


आर एआरओ कट आफ 2014
ro aro cutoff 2014.JPG

Please like and Subscribe and share to continue…




Monday, 9 October 2017

नोबेल पुरस्कार- 2017

नोबेल पुरस्कार 2017 

वर्ष 2017 में निम्नलिखित व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2017 Nobel Prize Winner List-

महत्वपूर्ण विन्दु-

1. नोबेल पुरस्कार की शुरूआत अल्फ्रेड नोबेल ( स्वीडेन- डायनामाइट के आविष्कारक) के नाम पर 1895 में हुई।
2. प्रतिवर्ष 6 क्षेत्रों यथा- चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य,शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अहम योगदान देनें वाले व्यक्तियों या व्यक्ति समूहों को यह सम्मान दिया जाता है।
3. यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल के जन्मदिवस 10 दिसंबर को प्रतिवर्ष केवल जीवित व्यक्तियों को ही दिया जाता है।

4. नोबेल पुरस्कार में प्रतिवर्ष 8 मिलियन स्वीडिश क्राउन ( लगभग 6 करोडं रूपये) दिये जाते थेे, लेकिन इस वर्ष 2017 से यह पुरस्कार राशि बढ़ाकर 9 मिलियन स्वीडिश क्राउन ( 7 करोड़ रूपये लगभघग) कर दी गई है।

2017 में विभिन्न श्रेणियों में दिये गये पुरस्कारों की घोषणा -


1. चिकित्सा नोबेल पुरस्कार 2017- 
नोबेल फाउन्डेशन नें 2 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। इस वर्ष तीन अमेरीकी वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से (जैफ्री सी हाल, माइकल रोसबास, तथा माइकल डब्ल्यू यंग)को दिया जायेगा। इनको मानव शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी (बायोलाजिकल क्लाक) पर किये गये महात्वपूर्ण शोध के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान  किया जायेगा।

2. रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार 2017-
4 अक्टूबर 2017 को रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई।इस वर्ष डैब ज्यूबचित, जोयेचम फ्रैंक और रिचर्ड हेंडरसन को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया जायेगा।तीनोॆ वैज्ञानिकों को बायोमालिक्यूल्स के साल्यूसन के उच्च संकल्प संरचना के निर्धारण के लिए क्रायोइलेक्ट्रान माइक्रोस्कोपी विकसित करनें को लेकर चुना गया है।
डैक्स डूयूबचित स्वीट्जर लैंड की यूनिवर्सिटी आफ लूसियाना में कार्यरत हैं।

3. भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2017-
रैनर बीस, कीप एस थ्रोन तथा बैरी सी बारिश को लिगो डिटेक्टर (लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेब आब्जर्वैटरी) में निर्णायक योगदान तथा गुरुत्वाकर्षण तरंगो की पहचान के लिए चुना गया है। इसकी घोषणा नौबेल फाउन्डेशन नें 2 अक्टूबर को की।

4. साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2017- 
जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक काजूओ इशिगुरो को यह पुरस्कार देनें की घोषणा 5 अक्टूबर को की गई।आठ किताब लिख चुके इशिगुरो की पुस्तक -"रीमेन्स आफ द डे" ने पूरी दुनियां में तहलका मचा दिया था। इस किताब के लिए उन्हें 1989 में बुकर अबार्ड से भी नवाजा गया । इस पर एक हालीबुड फिल्म -भी बन चुकी है।

5. शांति नोबेल पुरस्कार 2017- 
एंटी न्यूक्लियर अभियान चलानें वाली संस्था ICAN को यह सम्मान दिया गया है। (ICAN- INTERNATIONAL CAMPAIGN  TO ABOLISH NUCLEAR WEPONS- GENEVA )

6. अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार- 2017 
 नोबेल पुरस्कार 2017 के तहत सोमवार को अर्थशास्त्र के नोबेल का ऐलान कर दिया गया। इस बार यह पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच थेलर को मिला है। रिचर्ड को यह पुरस्कार बिहेवियरल इकोनॉमिक्स में उनके योगदान के लिए दिया गया है। सोमवार को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से इस बारे में ऐलान किया गया।
एकेडमी ने अपने बयान में कहा है,'नोबेल पुरस्कार के निणार्यक मंडल ने एक बयान में कहा कि थेलर का अध्ययन बताता है कि किस प्रकार सीमित तर्कसंगता, सामाजिक वरीयता और स्व-नियंत्रण की कमी जैसे मानवीय लक्षण किसी व्यक्ति के निर्णय को प्रक्रियागत तौर पर प्रभावित करते हैं और इससे बाजार के लक्षण पर भी प्रभाव पड़ता है।'

UPTET 2017- DOWNLOAD YOUR ADMIT CARD

यूपी टीईटी का एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड कीजिये-


LINK 1

यहां क्लिक करें

LINK 2-

प्रायमरी के लिए यहां क्लिक करें

LINK 3-

यहां क्लिक करें