Tuesday 26 September 2017

हिन्दी - अलंकार

                                             अलंकार
         शरीर के शोभा अलंकार से बढ़ जाती है, और ऐसे ही काव्य की शोभा भी।

                                           'काव्यशोभाकरान धर्मानालंकरान प्रचकशेते'
अर्थात
                             काव्य की शोभा बढानें वाले धर्मों को अलंकार कहते हैं।

                                                               अलंकार के भेद:-

                                                                     1- शब्दालंकार
                                                                    2- अर्थालंकार

                                                                        शब्दालंकार:

                      जो अलंकार सिर्फ शब्दों के सुंदर प्रयोग से काव्य की शोभा बढ़ा दे।

भेद:
1. अनुप्रास
2. यमक
3. श्लेष

1. अनुप्रास अलंकार:-

जब एक वर्ण की बारंबारता हो वहां अनुप्रास अलंकार होता है।

जैसे: तरनि तनुजा तट तमाल तरुवर बहु छाए।

(नॉट: अनुप्रास अलंकार के 5 भेद माने जाते है, यथा - छेकानुप्रास, वृत्यनुप्रास, लाटानुप्रास, श्रुतयानुप्रास, और अन्त्यानुप्रास। लेकिन इस अध्याय में हम उनकी चर्चा नही करेंगे,क्योकि प्रायः परीक्षाओं में इन पर प्रश्न नगण्य होते हैं।)

2. यमक अलंकार:-

जब एक शब्द की बारंबारता हो और अर्थ अलग अलग हो वहां यमक अलंकार होता है।

दूसरे शब्दों में

जहां अर्थ की भिन्नता रखने वाले अक्षर समूह जिनमें स्वर और व्यंजन दोनो की समानता हो,बार बार आते है, यमक अलंकार होता है।

उदाहरण:

कनक कनक ते सौ गुना, मादकता अधिकाय।
वा खाये बौराय जग, या पाए बौराय।


3. श्लेष अलंकार:-

जहां एक शब्द एक ही बार आये लेकिन अर्थ अलग अलग हो।
उदाहरण:

चरन धरत चिंता करत, चितवत चारहु ओर।
सुबरन को खोजत फिरे, कवि,व्यभिचारी, चोर।।



अर्थालंकार:

जहां शब्दो के अर्थ काव्य में चमत्कार उत्पन्न कर काव्य की शोभा बढ़ा दें वहां अर्थालंकार होता है।

अर्थालंकार के भेद:

1. उपमा
2. रूपक
3. प्रतीप
4. अनंवय
5. भ्रांतिमान
6. संदेह
7. उत्प्रेक्षा अलंकार
8.दृष्टांत
9. अतिश्योक्ति अलंकार


अलंकार के महत्त्वपूर्ण अंग:-

उपमेय: जिसका वर्णन करना हो।
जैसे: राधा का मुख चन्द्रमा के समान है।
यहां राधा का मुख उपमेय है।

उपमान:-
वर्णनीय वस्तु की जिस वस्तु के साथ समानता दिखाई जाती है। उसे उपमान कहते हैं।
जैसे
ऊपर के उदाहरण में वरणीय मुख की समानता चंद्रमा से की गई । तो चन्द्रमा उपमान है।

साधारण धर्म: उपमेय और उपमान में दोनों में कॉमन जिस गुण के आधार पर तुलना की जाती है।

जैसे: उपर्युक्त में सुंदरता


वाचक शब्द: जिस शव्द के द्वारा उपमेय और उपमान की तुलना होती है।
जैसे: समान, सदृश, सौं, सम, तुल्य आदि।


उपमा अलंकार:
जहां रूप रंग गुण आदि किसी उभयनिष्ठ धर्म के कारण किसी वस्तु की किसी दूसरे श्रेष्ठ अथवा प्रशिद्ध वस्तु से तुलना की जाती है।
 उदाहरण

विदग्ध होके कण धूलि राशि का
तपे हुए लौह कणों समान था।

उपमेय: धूलिकण
उपमान: लौहकण
साधारण धर्म: विदग्धता
वाचक शब्द: समान



2. रूपक अलंकार:

जब उपमेय और उपमान को एक रूप में दिखा दिया जाए। दोनो में अभेद स्थापित हो जाये

उदाहरण

हैं शत्रु भी यो मग्न जिसके शौर्य पारावार में

यहां शौर्य और पारावार में भेद स्थापित किया गया है।

अनंवय अलंकार:

जब किसी वर्ण्य वस्तु को बहुत ही उत्कृष्ट दिखाना हो, तब यह सूचित करने के लिए की उसके समान कोउ अन्य है ही नही,उपमेय को उपमान बना दिया जाता है।

उदाहरण-
देखा नही हमनें तुम सा कहीं सुतीक्ष्ण प्रताप है।
हे देव इस संसार मे बस आपके सम ताप है।

प्रतीप अलंकार:-

प्रतीप=उल्टा

जहां उपमेय को उपमान और उपमान को उपमेय बना दिया जाय।

जैसे: उसी तपस्वी से लंबे थे
देवदार दो चार खड़े..

भ्रांतिमान अलंकार: जहां उपमेय में उपमान का भ्रम हो जाय

अर्थात:
बिल विचार कर नागशुण्ड में घुसने लगा विषैला सांप

काली ईख समझ विषधर को, उठा लिया तब गज ने आप




संदेह अलंकार

जहां ऐसा वर्णन हो कि उपमेय और उपमान दोनो में समता देख यह निश्चित नही हो पाता है कि उपमेय वास्तव में उपमेय है या उपमान है।

मद भरे ये नलिन नयन मलीन है
अल्प जल में या विकल लघु मीन है।

यहां उपमेय 'नयन' और उपमान 'मीन' है। परंतु यह निश्चित नही हो पा रहा कि ये नयन हैं अथवा मीन है।

उत्प्रेक्षा अलंकार:-

जब उपमेय में उपमान की संभावना की जाती है,तब वहां उत्प्रेक्षा लंकार आता है।

उस काल मारे क्रोध के तनु कांपने उसका लगा।
मानों हवा के वेग से सोता हुआ सागर जगा।

यहां उपमेय क्रोध में उपमान हवा के वेग की, तथा उपमेय तनु में उपमान सागर की संभावना की गई है।

दृष्टांत अलंकार

जहां उपमेय और उपमान संबंधी दो अलग अलग वाक्य हो, अर्थात एक वाक्य में जो बात कही गयी हो,उसी को पुष्ट करने के लिए कोई अधिकः सत्य इसी तरह की बात कह कर उससे समानता दिखाई गई हो,दोनो वाक्यों में तथा उनके साधारण धर्म का भाव साम्य दिखाया गया हो।
उदाहरण-

रहिमन असुआ नयन ढरि, जिय दुख प्रकट करेहि!
जाहि निकारो गेह ते,कस न भेद कहि देहि।।

पहले वाक्य में आंख से निकले आंसू के विषय मे कुछ कहा गया है, दूसरे वाक्य में घर से निकाले गए व्यक्ति के बारे में कहा गया है। दोनो वाक्य मिलते जुलते हैं। दोनो का साधारण धर्म 1- मन का दुख प्रकट करना, 2. भेद खोल देना अलग लग है,किंतु दोनो में समानता है। यहां सादृश्यमूलक किसी शब्द का प्रयोग नही हुआ है अतः दृतान्त अलंकार है




अतिशयोक्ति अलंकार:

जहां किसी व्यक्ति या वस्तु की अत्यधिक प्रशंशा के लिए बात को इतनी बढ़ चढ़ कर कही जाए कि लोक मर्यादा के बाहर हो जाय।

हनुमान की पूंछ में लगन न पाई आग
सारी लंका जल गई, चले निशाचर भाग

SUBSCRIBE    TO STAY IN TOUCH


WWW.YOUTUBE.COM/STUDYWITHGYANPRAKASH

Saturday 23 September 2017

50 points of Current Affairs

Dear Friends..
join the discussion at-

www.youtube.com/studywithgyanprakash

download the pdf-

https://drive.google.com/open?id=0B5fv9gtg8CrQQVdKSEJZYWR5emc

Thursday 21 September 2017

कुछ प्रसिद्ध कितावें और उनके लेखक


For discussion join you tube channel- 

www.youtube.com/studywithgyanprakash

For pdf download-

https://drive.google.com/open?id=0B5fv9gtg8CrQVXZiWXNDclU5Qjg

Thanks and Regards-
Team
Study with Gyan prakash

50 प्रश्न : हिंदी

Dear friends
Full discussion is available on you tube

To view
www.youtube.com/studywithgyanprakash

Download pdf

https://drive.google.com/file/d/0B5fv9gtg8CrQa0NmRzB5T3Fxekk/view?usp=drivesdk

Wednesday 20 September 2017

50 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न- पर्यावरण

मेरे प्रिय साथियों

आप इस डिस्कसन को आनलाइन यू ट्यूब पर देख सकते हैं।ॉ
 लिंक- https://youtu.be/SOn9klehH6Q

पीडिएफ-
50 प्रश्न - पर्याोवरण- pdf

Tuesday 19 September 2017

बाल मनोविज्ञान- 50 महत्तवपूर्ण प्रश्नोत्तरी



डाउनलोड पीडिए फार-
डिस्कसन आन यू ट्यूब चैनल
www.youtube.com/studywithgyanprakash

pdf link click here

Saturday 16 September 2017

Indian polity part 1


Dear friends.
you can download  pdf of polity part one here..

polity part 1

join the discussion at you tube-

click here

or like me at

click here

बाल मनोविज्ञान भाग एक और दो का पीडिएफ

नमस्कार फ्रेंड्स
यू ट्यूब चल बाल मनोविज्ञान के डिस्कसन से संबधित कई क्वैरी आये है। मैनें सोचा था कि सारे डिस्कसन हो जानें के बाद सारी पीडिेएफ एक ही में मर्ज करके आपके सामनें रखूं। लेकिन आपके भावनाओं का सम्मान करते हुए मैं भाग 1 और दो का मर्ज पीडीएफ यहां दे रहा हूं। आप डाउनलोड कर सकते हैं-

बाल मनोविज्ञान pdf Part 1 and 2

you tube discussion link-
CHILD PSYCHOLOGY
PART 1
CHILD DEVELOPMENT AND SOCIOLIZATION

https://youtu.be/icH_WvyXt6k

part 2-
https://youtu.be/q5D55xn1_2M

Thanks for your co operation.

Team 
Study with Gyan prakash

Tuesday 12 September 2017

Environmental studies-50 Impotant Questions,

यू ट्यूब पर चल रहे डिस्कसन पर्यावरणीय अध्ययन की पीडिएफ यहां से डाउनलोड कीजिये-

डिस्कसन देखनें के लिए नीचे क्लिक करें-
you tube link-




pdf link

click here

Friday 8 September 2017

Percentage pdf

नीचे दिये गये लिंक से आप यू ट्यूब चैनल www.youtube.com/studywithgyanprakash पर चल रहे विडियो percentage  का पीडीएफ आप नीचे दिये गये लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

https://drive.google.com/open?id=0B5fv9gtg8CrQWnRaY29ZSTJkdk0

thanks a-lot

NUMBER SYSTEM- संख्या पद्धति

नीचे दिये गये लिंक से आप यू ट्यूब चैनल www.youtube.com/studywithgyanprakash पर चल रहे विडियो संख्या पद्धति का पीडीएफ आप नीचे दिये गये लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

https://drive.google.com/open?id=0B5fv9gtg8CrQTTlwdVFXWW9qV2M

धन्यवाद


Wednesday 6 September 2017

UP TET 2017- COMPLETE SYLLABUS OF PAPER 1 &2, WITH MARGDARSHIKA

यूपी टीईटी 2017 की परीक्षा दिनांक 15  अक्टूबर 2017 को निर्धारित है। आप नीचे दिये गये लिंक से परीक्षा संबधित सम्पूर्ण मार्गदर्शिका ( मूल रूप मे) तथा प्रथम व द्वितीय प्रश्नपत्र का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग की मूल वेबसाईट-  http://upbasiceduboard.gov.in

मार्गदर्शिका डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें. मार्गदर्शिका

प्रथम प्रश्न पत्र सिलेबस- यहां क्लिक करें

द्वितीय प्रश्नपत्र का सिलेबस- यहां क्लिक करें


Summits and sports - pdf

महत्वपूर्ण सम्मेलन और स्पोर्ट्स की संक्षिप्त जानकारी आप मेरे यू ट्यूब चैनल पर पा सकते हैं। जिसका पीडिए आप नीचे दिये गये लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

पीडीएफ लिंक- https://drive.google.com/open?id=0B5fv9gtg8CrQV1dnRjRyMnFDdHM

यू ट्यूब वीडियो लिंक- https://youtu.be/TTFIHXuXLnk

Tuesday 5 September 2017

UP TET 2017 SYLLABUS

DOWNLOAD COMPLETE SYLLABUS OF UP TET 2017

CLICK THE LINK BELOW

https://drive.google.com/open?id=0B5fv9gtg8CrQc011SnpjRml2MVk

जनगणना 2011- महत्वपूर्ण बिन्दु

you tube video Dated 4 September 2017 names as
उ.प्र. जनगणना 2011

video link- https://youtu.be/8Tax_lhs7Rc

pdf link -

https://drive.google.com/file/d/0B5fv9gtg8CrQYlhTZWd1cmRqRW8/view?usp=sharing


Saturday 2 September 2017

Uppsc/UP PCS MAIN EXAMINATION SYLLABUS 2017

Download full syllabus of upper main examination

Click the link below for english

https://drive.google.com/file/d/0B5fv9gtg8CrQbUhycmtJZXhTSGM/view?usp=drivesdk



Friday 1 September 2017

Download Your UP PCS Preliminary exam 2017 Admit Card

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का प्रीलिमिनरी एक्जाम का एडमिड कार्ड दिनांक 1 सिंतबर से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस बार आयोग नें हर वर्ष की अपेक्षा शीघ्रता से प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया है। ताकि अभ्यर्थियों को आगमन प्रस्थान की परेशानियों को कम किया जा सके। 

अभ्यर्थी  अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक नीचे दिया गया है।

Uttar Pradesh Public Service Commission Official Website-
http://uppsc.up.nic.in

Download your admit card -

http://uppsc.up.nic.in/AdmitCard.aspx

उजज्वल भविष्य की शुभकामनांए