Sunday 5 November 2017

हिन्दी व्याकरण-वाच्य और वाच्य के भेद


                                               

                           हिन्दी व्याकरण

वाच्य और वाच्य के भेद-
वाच्य-

परिभाषा-
वाच्य क्रिया का वह रूप है जिससे यह ज्ञात होता है कि वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।
दूसरे शब्दों में-
 वाच्य क्रिया के उस रूपांतर को कहते हैं, जिसमें कर्ता, कर्म और भाव के अनुसार क्रिया के परिवर्तन ज्ञात होते हैं।
जैसे- विकास पुस्तक पढ़ता है।
पुस्तक पढ़ी जाती है।
मोहन से चला नहीं जाता है।
कर्ता प्रमुख वाक्य-
Ø  रवि विद्यालय जाता है।
Ø गरिमा पत्र लिखती है।
Ø वह जोर से हंसता है।
Ø चलो,चलें
कर्म प्रमुख वाक्य-
Ø राम के द्वारा पत्र लिखा जाता है.
Ø सीता के द्वारा भोजन पकाया जाता है.
भावप्रमुख वाक्य-
बच्चों से दौड़ा नहीं जाता है।
पंक्षियों से उड़ा नहीं जाता है।

वाच्य के भेद-
वाच्य तीन प्रकार के होते हैं।
1.    कर्तृवाच्य
2.    कर्मवाच्य
3.    भाववाच्य
1.    कर्तृवाच्य (Active Voice)-

जिस वाक्य में वाच्य बिन्दु कर्ता है, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

या दूसरे शब्दों में- जिस वाक्य में क्रिया कर्ता के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।
जैसे- राम पत्र लिखता है।
गीता भोजन बनाती है।
उपर के वाक्यों में क्रियांए लिखता और बनाती  कर्ता राम और गीता के अनुसार हैं। अतह ये वाक्य कर्तृवाच्य हैं।
कर्मवाच्य (Passive Voice)-  अगर वाक्य में क्रिया कर्म के अनुसार है तो वहां कर्मवाच्य होता है।
जैसे- भोजन बनाया जाता है।
रामायण पढ़ी जाती है।
ऊपर के दोनों वाक्यों में भोजन और रामायण कर्म है जिनके अनुसार क्रियाएं है। अतह ये दोनों वाक्य कर्मवाच्य के उदाहरण हैं।
भाववाच्य (IMPORSONAL VOICE)- क्रिया के जिस रूप से वाक्य का उद्देश्य केवल भाव (क्रिया का अर्थ) ही जाना जाये वहां भाव वाच्य होता है।
दूसरे शब्दों मे-
जिस वाक्य में क्रिया कर्ता और कर्म को छोड़कर भाव के अनुसार हो, उसे भाववाच्य कहते हैं।
जैसे- उससे चला नहीं जाता है।
उससे सोया नहीं जाता है।
राम से लिखा नहीं जाता है।
वाच्य परिवर्तन-
1.   कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य मे-
Ø कर्ता के बाद- से के द्वारा या द्वारा जोड़ना चाहिए।
Ø क्रियापद में या प्रत्यय जोड़कर जा धातु को कर्म के लिंग तथा वचन के अनुसार प्रयोग करना चाहिए।
Ø कर्म के साथ लगी विभक्ति( कारक –चिन्ह) हटा देनीं चाहिए।
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
रानीं चिठ्ठी पढ़ती है।
रानीं के द्वारा चिठ्ठी पढ़ी जाती है।
सीता फूल तोड़ती है।
सीता द्वारा फूल तोड़े जाते हैं।

सिपाही नें चोर को पकड़ा।
सिपाही द्वारा चोर पकड़ा जाता है।

कर्तृवाच्य से भाववाच्य में-
Ø भाववाच्य केवल अकर्मक क्रियाओं द्वारा बनाए जाते हैं।
Ø कर्ता के बाद से , द्वारा, के द्वारा परसर्ग जोड़े जाते हैं।
Ø जा धातु के क्रिया के रूपों को क्रिया के काल के अनुसार जोड़ा जाता है।
कर्तृवाच्य
भाववाच्य
मैं नहीं सोता।
मुझसे सोया नहीं जाता।
पंक्षी नहीं उड़ते हैं।
पंक्षियों से उड़ा नही जाता है।
बच्चे दोड़ नहीं पाते हैं।
बच्चों से दौड़ा नहीं जाता है।




Study with Gyanprakash

Saturday 4 November 2017

हिन्दी व्याकरण- विशेषण और विशेषण के भेद

विशेषण

परिभाषा-

जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता का बोध हो, उसे विशेषण कहते हैं।, विशेषण से जुड़ी दो बातें मुख्य हैं-
·        विशेष्य
·        प्रविशेषण
उदाहरण- गौरी सुन्दर लड़की है।
इसमें गौरी विशेष्य है क्योंकि इस शब्द में गौरी की विशेषता बताई जा रही है। 

प्रविशेषण उस विशेष शब्द को कहते हैं जो  विशेषण की भी विशेषता बताता है।

जैसे- जान्हवी बहुत सुन्दर लड़की है।
इस शब्द में जान्हवी संज्ञा है, जिसमें विशेषण लगा है सुन्दर का, जबकी सुन्दर शब्द की भी विशेषता यहां व्यक्त की जा रही है बहुत शब्द से। यहां बहुत प्रविशेषण है।

विशेषण के भेद-

विशेषण के मुख्य रूप से चार भेद होते हैं।

1.     गुणवाचक विशेषण
2.     परिमाणवाचक विशेंषण
3.     सर्वनामिक विशेषण और
4.     संख्यावाचक विशेषण

गुणवाचक विशेषण-

जिस शब्द से किसी संज्ञा या सर्वनाम का गुण-दोष, रूप-रंग, आकार-प्रकार, सम्बन्ध, दशा आदि का पता चले, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं।

उदाहरण- वे विद्वान व्यक्ति हैं।
उर्मिला उग्र स्वभाव की लड़की है।
वह मोटा आदमी कल फिर मुझे मिला।
सुदामा गरीब थे, जबकि कृष्ण त्रिपुरारी।

परिमाणवाचक विशेषण- वह शब्द जिससे संज्ञा के परिमाण का बोध हो, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

उदाहरण- राम को जीवन भर संघर्ष करना पड़ा।

मुझे थोड़ी सी काफी दे दो।

यह भैंस बहुत दूध देती है।

परिमाणवाचक विशेषण में भी दो प्रकार के विशेषण मानें जाते हैं। निश्चित 

परिमाणवाचक तथा अनिश्चित परिमाणवाचक

सार्वनामिक विशेषण- पुरूषवाचक या निजवाचक सर्वनामों को छोड़कर अन्य सर्वनाम जब किसी संज्ञा की विशेषता बताए तो उन्हे सर्वनामिक विशेषण कहते हैं।

जैसे- यह आदमी विश्वासी है।
ये लड़के कहां जा रहे हैं?
ऐसा आदमीं तो देखा नहीं..
उपर्युक्त में यह, ये, ऐसा आदि सर्वनाम आदमी, लड़के और आदमीं की विशेषता बता रहे हैं। इसलिए इसे सार्वनामिक विशेषण कहा जा सकता है।

संख्यावाचक विशेषण- जिस विशेषण से संज्ञा की संख्या का बोध हो उसे संख्यावाचक विशेषण कहा जाता है।

जैसे – यहां पर तीन पुरुष और पांच बच्चे मौजूद हैं।
तीसरी किताब कहां है?
यहां हर आदमी इमानदार है।

संख्यावाचक विशेषण के पांच भेद होते है- गणनावाचक, क्रमवाचक, आवृत्तिवाचक, समुदायवाचक और प्रत्येकबोधक।
गणनावाचक- दो आदमी जा रहे हैं।
दो किलो शक्कर मिली है।
क्रमवाचक- तीसरा बच्चा सबसे अधिक फुर्तिला है।
आवृत्तिवाचक- दूना, तिगुना, चौगुना आदि
समुदायवाचक- दोनों , तीनों, आठो आदि।

प्रत्येकबोधक- जो संख्या एक का बोध कराए, यथा-प्रत्येक, हरेक, एक-एक 

Thursday 2 November 2017

CURRENT AFFAIRS 3 NOVEMBER 2017


Current Affairs 3 November 2017\

1.  मंत्रिमंडल नें सीमा शुल्क मामलों मे सहयोग पर भारत और आर्मेनियां की सरकार के बीच करार को दी मंजूरी।

2.  The Directorate General of Civil Aviation (DGCA) is the Indian governmental regulatory body for civil aviation under the Ministry of Civil Aviation. This directorate investigates aviation accidents and incidents. It is headquartered along Sri Aurobindo Marg, opposite Safdarjung Airport, in New Delhi.
डीजीसीए नें ड्रोन इस्तेमाल के लिए नियमों का मसौदा जारी कर दिया है। उन्होनें माना कि नागरिक सेवाओं के लिए उपयोग होनें वाले ड्रोन के लिए विशिष्ट पहचान संख्या की जरूरत होगी। ।


3.     यूपीआई- upi- unified payment interface, Reserve Bank of India के द्वारा मिल रहे प्रोत्साहन के बाद लगभग 100 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज कर ली।

4.    आरबीआई के आकड़ों के मुताबिक विदेशी बाजारों में घरलू बैंको की उपस्थिति में 2016-17 में मामूली सी वृद्धि


5.    अजय बिसरिया को पाकिस्तान में देश का नया उच्चायुक्त ( हाई कमिश्नर) नियुक्त किया गया। सन 1987 बैच के आई एफ एस अधिकारी बिसरिया गौतम बंबावले का स्थान लेंगे। जिन्हें पिछले महीनें चीन में नियुक्त किया गया  है।

6.   जीइएफ नें ऊर्जा मंत्रालय के अधीन ईईएसएल के साथ 1 नवंबर को भागीदारी शुरू कर दी।




7.   FSSI  Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) is an autonomous body established under the Ministry of Health & Family Welfare, Government of India. ...FSSAI is responsible for protecting and promoting public health through the regulation and supervision of food safety.
Image result
एफएसएसआई नें खाद्य विनियामक पोर्टल का शुभारंभ किया है। जिसमें वह अपना सभी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करेगा।


8.   मंत्रिमंडल नें राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण अधिनियम 1993 में संशोधन की मंजूरी दी है।

9.   राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द नें 1 नवंबर 2017 को दिल्ली में स्वास्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से क्योर इंडिया द्वारा आयोजित पहले वैश्विक क्लब फूट सम्मेलन का उद्घाटन किया ।

Wednesday 1 November 2017

CURRENT AFFAIRS 2 NOVEMBER 2017

Current Affairs- 2 November 2017
1.               केन्द्र सरकार नें सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक ए पी माहेश्वरी को पुलिस अनुसंधान  एवं विकास ब्युरो का महानिदेशक नियुक्त किया।
2.               भारतीय वायु सेना ( आई ए एफ) 2 नवंबर से युद्धाभ्यास- ब्लू फ्लैग -17 में लेगी हिस्सा।
--- इजराइल के साथ,
-------- इजराइल के उवादा वायुसैनिक अड्डे में 2 से 16 नवंबर तक चलेगा युद्धाभ्यास
3.               रक्षामंत्रालय नें सेना के लिए हेलीकाप्टर खरीद सौदे को मंजूरी दी।
कुल लागत- 21,738 करोड़,
16 हेलीकाप्टर तैयार हालत में खरीदे जायेंगे।
4.               आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में 31 अक्टूबर को शुरू हुई राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भारत की हिना सिद्धू नें 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता ।
5.               उच्चतम न्यायालय ने दुर्घटना दावे के निर्धारण के मापदंड तय किये।
6.               एक अरब डालर की लागत से चीन बनायेगा डीएनए श्रृंखला का प्लेटफार्म
7.               31 अक्टूबर 2017 को एचडीएफसी बैंक नें नौ स्मार्टअप क्षेत्र खोले।
8.               सितंबर 2017 में साल दर साल (y-o-y) के आधार पर उद्योगो को दिया जाने वाला क्रेडिट 0.4 फीसदी की दर से घट गया है।
9.               एथलीटों की जरूरतों को पूरा करनें में खेल विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए  खेल मंत्रालय नें पांच संस्थानों में खेल विज्ञान केंद्र और खेल औषधि  विभाग कीस्थापना करेगा।
10.         राष्ट्रीय एकता दिवस- 31 अक्टूबर