Sunday 21 January 2018

समसामयिकी - भाग 1

Current affairs part 1

करेन्ट अफेयर्स का डेली डोज
केवल 10 प्रश्न रोज
भाग एक
दिनांक 20-21जनवरी 18
( समीक्षा अधिकारी, शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए उपयोगी सामग्री)

प्रश्न 1- जमीन से जमीन पर वार करनें वाली लम्बी दूरी की बैलिस्टिक मिसाईल अग्नि 5 का पाचवां उड़ान उड़ीसा के डां अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अग्नि 5 की मारक क्षमता क्या है


उत्तर- 5000 किलोमीटर


प्रश्न 2- उड़ीसा मे स्थित डा. अब्दुल कलाम द्वीप पहले किस नाम से जाना जाता था
उत्तर-



व्हीलर द्वीप
Capture.JPG


प्रश्न 3- जीएसटी परिषद नें अपनीं 25वीं बैठक मे क्या अहम निर्णय लिया है
उत्तर-


जीएसटी परिषद नें 29 वस्तुओं और 53 सेवाओं में जीएसटी रेट में बदलाव किया है। हैंडीक्राफ्ट की 29 वस्तुओं को शून्य जीएसटी स्लैब में रख दिया गया है।


प्रश्न 4- आनन्दी बेन पटेल को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया
उत्तर-


मध्य प्रदेश का राज्यपाल 19 जनवरी 2018 को नियुक्त किया गया। आऩन्दी बेन 2014 में गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं जब नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था।

प्रश्न 5- इलेक्ट्रानिक्स और इंफारमेशन टेक्नालाजी मिनिस्ट्री ने साईबर सुरक्षा और डिजिटल भारत को प्रोत्साहित करनें के लिए किस योजना को लांच किया है



उत्तर- साईबर सुरक्षित भारत योजना

प्रश्न 6- देश भर में गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तापूर्ण जांच उपलब्ध करानें के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान ( PMSMA) 2016 में शुरू हुआ था। यह वर्तमान में कितनें महिलाओं को लाभ दे चुका है



उत्तर- यह आकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच चुका है।
प्रश्न 6-राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी चैलेन्ज में किस शहर का नाम शीर्ष पर है



उत्तर- सिलवासा ( दादर और नागर हवेली की राजधानी)

राष्ट्रीय स्मार्ट चैलेन्ज क्या है

जल और बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली, प्रभावी शहरी आवागमन और सार्वजनिक परिवहन, आइटी कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस और नागरिकों की भागीदारी ही स्मार्ट सिटी चैलेन्ज का आधार है। इस दौर में अब तक 4 प्रतियोगिताएं हो चुकी है।
आस्ट्रेलिया ग्रुप क्या है
यह ग्रुप केमिकल और बायलॉजिकल एजेंट्स के निर्यात पर अपने नियंत्रण के जरिए सुनिश्चित करता है कि इससे रासायनिक या जैविक हथियार न बन सके। 
प्रश्न 7- भारत के सम्मिलित हो जानें के बाद आस्ट्रेलिया ग्रुप में अब कितने सदस्य हो गये हैं



उत्तर- 43


प्रश्न 8- पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा मे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ए के जोती नें चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तहत दो चरणों में चुनाव सम्पन्न होंगे।
प्रथम चरण में – 18 फरवरी को त्रिपुरा में
तथा द्वितीय चरण में – 27 फरवरी को नागालैंड और मेघालय मे चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी
तीनो राज्यों में विधान सभा की सीटो की अलग अलग संख्या क्या है



उत्तर- साठ साठ सीटें क्रमश



प्रश्न 9- 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय वायुसेना के फ्लाईपास्ट में 38 एयर क्राफ्ट होंगे। जिसमें 21 फाइटर, 12 हेलीकाप्टर, और 5 ट्रांसपोर्टर क्राफ्ट शामिल होंगे। कौन सा अटैक हेलीकाप्टर पहली बार परेड मे शामिल होगा
उत्तर- रूद्र
(स्वदेशी तकनीकी से विकसित वेपन सिस्टम इंटीग्रेटेड हेलीकाप्टर)

प्रश्न 10- फीफा की नवीनतम रैंकिंग में भारतीय फुटबाल टीम की रैंकिंग क्या है



उत्तर- 102वीं,
तीन अंको के सुधार के साथ,
फीफा-
फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (एसोसिएशन फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय महासंघ का फ्रांसीसी नाम), जिसे आमतौर पर फीफा के नाम से जाना जाता है, फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण निकाय है। इसका मुख्यालय ज्यूरिखस्विट्जरलैंड में है और इसके वर्तमान अध्यक्ष सेप ब्लैटर हैं। फीफा फुटबॉल के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के संगठन और आयोजन, जिनमे सबसे उल्लेखनीय फीफा विश्व कप है के लिए जिम्मेदार है और इसका आयोजन 1930 से कर रहा है।
फीफा के 208 सदस्य संघ हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से 15 अधिक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से तीन ज्यादा हैं, हालांकि यह संख्या इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन से पांच सदस्य कम है।
फिफा सम्मान और पुरस्कार
फिफा हर साल, साल के सर्वश्रेस्थ पुरुष व महिला खिलाडी को फिफा वलोन-दोर (FIFA Ballon d'Or) के खिताब से सम्मनित करती है। साल २०१३ क फिफा वलोन-दोर पुरस्कार करिश्माई खिलाडी क्रिस्टियनो रोनल्डो को मिला। स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को पछाड़ने में रोनाल्डो को पांच साल लग गए लेकिन बावजूद इसके वह खुद को रोक नहीं सके और रो पड़े। ( source- wikipedia)




No comments:

Post a Comment